गोपालगंज: सिधारिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 1 युवक हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के सिधारिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। जिसको लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।