गोपालगंज: बरगछिया गाँव जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के बरगछिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अधेड़ को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। जिसको लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।