गोपालगंज: महुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट में दंपती जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।
जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव में भूमि विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार को मारपीट हुई। मारपीट की घटना में पड़ोस के लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दंपती को जख्मी कर दिया। वही जख्मी दंपति को सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।