गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियार बखरी गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।