प्रतापगढ़: अवलेश्वर टोल पर विवाद, बस चालक सहित 2 लोगों ने कर्मचारी से की मारपीट, पूरा मामला सीसीटीवी में कैद
प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाना क्षेत्र स्थित अवलेश्वर टोल प्लाजा पर रविवार सुबह एक विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। प्रतापगढ़ से मंदसौर की ओर जा रही एक प्राइवेट बस के चालक द्वारा रोंग साइड से टोल पार करने की कोशिश करने पर टोल कर्मचारियों ने विरोध किया, जिसके बाद बस चालक सहित दो युवकों ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार मुस्कान बस सुबह करीब 10