छठ महापर्व को लेकर डीएम-एसपी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा एवं सुविधा के दिए निर्देश।
लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी ने सासामूसा, पतहरा, बस स्टैंड, राजेंद्र नगर एवं गंडक नदी स्थित छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पहुंच पथ एवं पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। डीएम ने खतरनाक घाटों एवं गहरे पानी वाले स्थलों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग, गोताखोरों एवं बचाव दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
वहीं, एसपी ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ एवं यातायात प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन द्वारा व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियों की लगातार निगरानी की जा रही है।
#SamratChoudhary #ChhathPuja #Gopalganj #BiharPolice #IPRDBihar