अटेर: भिंड पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ शस्त्र पूजन,कलेक्टर और SP ने आहुती देकर कुम्हड़े की दी प्रतीकात्मक बलि
Ater, Bhind | Oct 21, 2026 भिण्ड। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी यानी दशहरा पर्व के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन भिण्ड में शस्त्र पूजन का मुख्य कार्यक्रम उत्साह, उमंग और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।सनातन धर्म में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व रखने वाले दशहरा पर्व पर शस्त्रों की पूजा कर शक्ति, सुरक्षा और धर्म की रक्षा का संदेश दिया गया।