सदर विधायक मनीष असीजा को अभिभावकों ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ रविवार दोपहर दो बजे क़रीबन ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित श्रीकांत उपाध्याय के नेतृत्व में अभिभावकों ने स्कूलों द्वारा ड्रेस, किताबें और अन्य गतिविधियों के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया।