सैदपुर: वेद इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे सिविल जज, बच्चों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी देकर अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सैदपुर क्षेत्र के वेद इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को पॉक्सो एक्ट-2012 को लेकर एक दिवसीय विधिक साक्षरता कार्यशाला आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में सैदपुर बाह्य न्यायालय के सिविल जज जूनियर डिवीजन अश्वनी कुमार द्वितीय ने बच्चों को बाल संरक्षण व पॉक्सो एक्ट से जुड़े कानूनों की जानकारी दी।