टाटा स्टील नोवामुंडी में लगे कन्वेयर संचालन में उपयोग किए जा रहे तांबे के तार की चोरी के मामले में नोवामुंडी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गए भारी मात्रा में तांबे के तार बरामद किए हैं। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को गुरुवार 18 जून 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।