परसिया: नेहरिया में बिना अनुमति कोयला उठाने के मामले में प्रबंधन की संदिग्ध भूमिका, ट्रक छोड़ने के बाद भी कार्रवाई नहीं
नेहरिया कोयला खदान में पे लोडर से ट्रक भरने के मामले में एक नया पहलू सामने आया है। जिस ट्रक को प्रबंधन ने आउट कर दिया उस ट्रक में कोयला पे लोडर से भरने की अनुमति थी ही नहीं। चूंकि ट्रांसपोर्टर का डीओ उस दिन खत्म हो रहा था। उसे लाभ पहंुचाने के लिए प्रबंधन ने पे लोडर से भरने दिया। शिकायत होने पर बिना कार्रवाई किए ठेकेदार फ्रेंडली मैनेजर ने ट्रक छोड दिया।