उत्तराखंड मे भारी बारिश के कारण टपकेश्वर महादेव मंदिर के समीप तमसा नदी का जलस्तर बढ़ा, हनुमान मूर्ति तक पहुंचा पानी।
देहरादून में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण स्थानीय नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। ताजा घटनाक्रम में, प्रसिद्ध और पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास से बहने वाली तमसा नदी का जलस्तर कल रात हुई भारी वर्षा की वजह से अचानक काफी ऊपर आ गया। आज सुबह नदी का उफान इतना अधिक था कि पानी का स्तर मंदिर परिसर के समीप स्थित हनुमान जी की मूर्ति तक पहुँच गया। हालांकि, नदी के इस बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के बावजूद किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान या अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, और श्रद्धालुओं से नदी के करीब न जाने की अपील की जा रही है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Congresslalchandsharma #Tapkeshwertemle #viralvideo