रेऊना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पुष्पेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।यह घटना शाखा जनवारा और मूसानगर बॉर्डर पर हुई।थाना प्रभारी ने बुधवार रात 10 बजे बताया पुष्पेंद्र यादव नगीना बांगर गांव का निवासी है।वह घाटमपुर स्थित कुष्मांडा देवी मंदिर से मेला देखकर अपने घर लौट रहा था।तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।