हथुआ: मीरगंज में बर्थडे पार्टी में हथियार लहराना पड़ा भारी, देशी कट्टे के साथ दो गिरफ्तार
मीरगंज थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान हथियार लहराने और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम कासिम सरमइल में एक बर्थडे पार्टी के दौरान दो युवक हथियार के साथ हंगामा कर रहे थे और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे।