तानसेन: घरेलू क्लेश के चलते 42 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मृतक नशे का आदि था
रमटापुरा में घरेलू क्लेश के चलते 42 वर्षीय व्यक्ति गौरीशंकर प्रजापति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नही मिला है।उसके बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शराब के आदि थे और अक्सर नशे में घर पर लड़ाई झगड़े करते थे।कल रात में भी घर पर झगड़ा हुआ था उसके बाद वो ऊपर वाले कमरे में चले गए सुबह जब हम उन्हें देखने गए तो वो फांसी पर लटके मिले