चास: चाकुलिया: पत्नी की हत्या के आरोप में पति को जेल भेजा गया
Chas, Bokaro | Apr 28, 2026 बोकारो जिले के पिण्ड्राजोरा थानान्तर्गत ग्राम चाकुलिया में 25 वर्षीय पत्नी शानु देवी की हत्या आरोपी पति विकास कुमार को पुलिस ने जेल भेज दिया है।मंगलवार समय लगभग साढ़े बारह बजे मिली जानकारी में बताया गया कि पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के चाकुलिया टोला, रामडीह गांव निवासी शराब के नशे में धुत पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी।