प्रतापगढ़: उपधान पट्टी गांव में तीन माह पुरानी रंजिश के चलते युवक को चैन-सरिया से पीटा, मां से अभद्रता कर मंगलसूत्र व नकदी छीनी
तीन महीने पुराने विवाद में युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने आई मां से अभद्रता कर सोने का मंगलसूत्र, 800 रुपये छीन लिए गए। आरोपियों ने मां-बेटे के दो मोबाइल भी पटककर तोड़ दिए। कंधई थाना क्षेत्र के उपधान पट्टी गांव निवासी मोहम्मद शमीम 18 ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। शमीम के मुताबिक तीन माह पहले भरतीपुर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान गांव के