रामगढ़ चौक: नूनगढ़ के समीप अपर थानाध्यक्ष ने दर्जनों वाहनों की जांच कर 4 पर 5 हजार का जुर्माना लगाया
नूनगढ़ के समीप अपर थानाध्यक्ष द्वारा रविवार 10 बजे सघन वाहन जांच अभियान चलाकर दर्जनों वाहन की जांच की गई। उनमें से चार वाहनों पर 5 हजार जुर्माना भारित किया गया। इस संदर्भ में अपर थानाध्यक्ष रमेश पासवान ने बताया की क्षेत्र में यातायात नियम का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा था।