रॉबर्ट्सगंज: इको प्वाइंट के पास डीएम ने चलाया ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान, 14 वाहनों का हुआ चालान
राबर्ट्सगज में इको प्वाइंट के पास शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने के लिएअभियान चलाया गया,इसके तहत डीएम बीएन सिंह ने इको प्वाइंट और सलखन के पास अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के दृष्टिगत वाहनों की जॉच कराई गई और स्वयं भी मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 14 गाड़ियों का चालान किया गया।