रॉबर्ट्सगंज: चुर्क के वार्ड नंबर 5 से दो दिन से लापता युवक का रेलवे लाइन के किनारे मिला शव
नगर पंचायत चुर्क के वार्ड नंबर 5 से दो दिन पहले से लापता मनीष कुमार पुत्र गंगाधर चौधरी उम्र (30) वर्ष का शव बुधवार को सुबह चुर्क क्षेत्र में ही रेलवे ट्रैक पर पाया गया सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की। इसकी सूचना तत्काल रेलवे पुलिस एवं चूर्क चौकी पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया ।