रॉबर्ट्सगंज: ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम का जिलाधिकारी सोनभद्र ने किया निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम का मासिक निरीक्षण किये, इस दौरान गोदाम की सुरक्षा के साथ ही आवश्यक व्यवस्था का जायजा लिया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मासिक व त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है, जिसकी रिपोर्ट भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा जाता है।