Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
mdpsanchar
No video available
14
दिनेश मिश्रा का बड़ा ऐलान : मुरलीगंज में नहीं चलेगा धन बल और बाहु बल
Madhepura, Madhepura
| Sep 22, 2022
MORE NEWS
प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत युवाओं से किया वर्चुअल संवाद* *समाहरणालय, मधेपुरा से 20 युवा प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, राष्ट्र निर्माण एवं सीमावर्ती गांवों के विकास का मिला प्रेरक संदेश* मधेपुरा, 26 जुलाई 2026। 'विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम–2026' के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 400 से अधिक युवा प्रतिभागियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद किया। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में मधेपुरा जिले के 20 चयनित युवा प्रतिभागियों ने समाहरणालय, मधेपुरा से ऑनलाइन माध्यम द्वारा सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा प्राप्त की। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के 'माय भारत' प्लेटफॉर्म द्वारा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) तथा गृह मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को सशक्त करना तथा सीमावर्ती गांवों को राष्ट्र के "प्रथम गांव" के रूप में विकसित करने के प्रधानमंत्री के विजन को जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित युवाओं ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के वाइब्रेंट सीमावर्ती गांवों का भ्रमण कर वहां की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम, युवा सम्मेलन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, वृक्षारोपण, मिनी मॉडल पंचायत, स्थानीय कारीगरों से संवाद तथा रणनीतिक महत्व के संस्थानों के भ्रमण जैसी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के लिए आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में 3 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था, जिनमें से प्रत्येक राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया। वर्चुअल संवाद के दौरान प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री का प्रेरक संबोधन सुना तथा अपने अनुभव साझा किए। इस कार्यक्रम ने युवाओं में राष्ट्रीय एकता, राष्ट्र निर्माण के प्रति उत्तरदायित्व, सीमावर्ती क्षेत्रों के महत्व तथा विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी, मधेपुरा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं माय भारत, मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी, माय भारत, मधेपुरा श्री नीरज कुमार झा सहित जिले के चयनित युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Jul 26, 2026
प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय दिनांक : 26 जुलाई, 2026 *सुशासन युक्त पंचायत के संकल्प के साथ जजहट सबैला में मनाया गया पंचायत विकास दिवस* *जिला पदाधिकारी ने किया पौधारोपण,* *टीबी मरीजों को फूड बास्केट एवं लाभुकों के बीच जॉब कार्ड व आयुष्मान भारत कार्ड का किया वितरण* मधेपुरा, 26 जुलाई। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी ग्राम पंचायत में पंचायत विकास शिविर कार्यक्रम के आयोजन के अंतर्गत आज मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत जजहट सबैला पंचायत में भी पंचायत विकास दिवस का आयोजन उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर "सुशासन युक्त पंचायत" विषय पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया तथा जजहट सबैला ग्राम पंचायत में संपन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पंचायत के समग्र विकास की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों पर परिचर्चा हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत की माननीय मुखिया श्रीमती चाँदनी खातून ने ग्राम पंचायत के सतत, समावेशी एवं सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों से सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वहीं प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री अध्यक्ष ने भी ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए पंचायत के विकास में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। पंचायत विकास दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सुना। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए तीन टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किया। साथ ही पाँच-पाँच लाभुकों के बीच मनरेगा जॉब कार्ड एवं आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि टीबी एक उपचार योग्य बीमारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि टीबी मरीजों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न करें तथा यदि किसी व्यक्ति में लंबे समय से टीबी के लक्षण दिखाई दें तो निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा प्रखंड स्तर पर आयोजित जांच शिविर में अवश्य जांच कराएं। उन्होंने पात्र एवं छूटे हुए लाभुकों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु जीवन प्रमाणीकरण कराने का आग्रह किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर ऊर्जा अपनाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम के उपरांत जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में पंचायत परिसर में पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रभारी गोपनीय शाखा, मद्य निषेध एवं उत्पाद अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिंहेश्वर, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सिंहेश्वर, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Jul 26, 2026
भेलवा पंचायत की महिलाओं ने मुखिया से कहीं अपनी मां की बात विशेष ग्राम सभा के दौरान भेलवा पंचायत के विभिन्न वार्ड की महिलाओं ने पंचायत के मुखिया परमेश्वरी यादव से अपनी मां की बात कही... #Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #छात्रों #मांगपत्र #अन्याय #NEET #मधेपुरा #जिलाधिकारी #मृतक #संघर्ष @highlight
Madhepura, Madhepura | Jul 26, 2026
*जन सुराज पार्टी के शिष्टमंडल ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर चुनाव पर्यवेक्षक को सौंपा ज्ञापन, जीविका दीदियों की प्रतिनियुक्ति पर रोक और पटना DM को चुनाव कार्य से मुक्त करने की मांग*
Madhepura, Madhepura | Jul 26, 2026
*प्रशांत किशोर ने छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान; बोले - अगर CJP के लोग बिहार आते हैं तो उनका स्वागत करेंगे, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बताता है कि इस देश में विपक्षी दल कमजोर हो सकते हैं लेकिन विपक्ष नहीं, ये शुरुआत है, रुकने वाला नहीं है*
Madhepura, Madhepura | Jul 26, 2026