नगर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित बाल गोपाल श्री हनुमान मंदिर में बुधवार रात सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वावधान में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ । आयोजन में लिमयापुरा हनुमान सुंदरकांड भजन मंडल बामंदी के कलाकारों ने भगवान श्रीराम और हनुमानजी की महिमा का गुणगान करते हुए भक्तिमय माहौल बना दिया।