बारां: बपावर कला में आफसी कहासुनी के दौरान महिला के साथ हुई मारपीट, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Jun 12, 2025 बपावर कला में गुरुवार दोपहर तीन बजे करीब आफसी कहासुनी में दो जनों ने एक महिला के साथ मारपीट कर दी। घायल महिला को परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार सुमन सैनी पत्नी महावीर सुमन के साथ सब्जी ठेला लगाने के विवाद को लेकर मारपीट की गई। मारपीट में घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।