जमुई: जनजातीय गरिमा उत्सव में 16 जनसुनवाई शिविर आयोजित, 454 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
Jamui, Jamui | May 23, 2026 जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के छठे दिन शनिवार 1 बजे जिले में 16 जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 61 मामलों की त्वरित सुनवाई हुई। वहीं 10 मेडिकल कैंप में 454 लाभुकों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविरों के माध्यम से 103 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित लाभ भी प्रदान किए गए।