रायबरेली: गुरबक्श गंज चौराहे पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, आक्रोशित विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च
23 अप्रैल बुधवार शाम 7 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक आरएसएस बीजेपी एवं व्यापारी संगठनों का कैंडल मार्च व प्रदर्शन देखने को मिला। पहलगाम मे हुए आतंकी हमले के बाद मृत आत्माओं की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया।आतंकवादियों को सजा की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन जताया है। प्रदर्शन में लगभग 300 लोगों ने भाग लिया। 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।