रायबरेली: रायबरेली में जे जे प्लाजा के बगल में लगी आग से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
23 अप्रैल बुधवार दोपहर 3:00 बजे शहर के मार्केट इलाके में जे जे प्लाजा के बगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जानकारी होते ही थोड़ी ही देर में मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। और कड़ी मशक्कत करने के बाद आग को काबू कर लिया गया। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा भी मौके की जांच पड़ताल की गई है। किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं प्राप्त हुई है।