रायबरेली: नुनैरा निवासी युवक ने भ्रष्टाचार को लेकर डीएम से पूर्व प्रधान की शिकायत की, जान से मारने की धमकी मिली, कार्रवाई की मांग
लालगंज तहसील ब्लाक,खीरों के ग्राम पंचायत,नुनैरा के रहने वाले अंजनी कुमार कुशवाहा ने,बुधवार को डीएम ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि,वह 2020 से पूर्व प्रधान के,भ्रष्टाचार को लेकर लगातार शिकायत कर रहा है। जिसमें अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।वहीं पूर्व प्रधान द्वारा लगातार उसे,जान से मारने की धमकी भी जाती है। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।