रायबरेली: बनकट में दो गरीबों के आशियाने में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान, तीन बकरियों की जलकर हुई मौत
23 अप्रैल मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि 12:30 के आसपास आग लगने की घटना बताई गई है। जहां बुधवार दोपहर 1:00 बजे पूरे घटनाक्रम की पीड़ित के द्वारा जानकारी दी गई। पीड़ित ने बताया रात्रि में अचानक आग लग गई। जिसे बुझाने का प्रयास किया गया। परंतु आग का विकराल रूप होने के चलते अगल-बगल की दो झोपड़ियां को जलाकर खाक कर दिया। तथा साथ में तीन बकरियो भी जलकर मौत हो गई।