कानपुर: सचेण्डी के सागर ढाबा पर जांच करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम, संचालक ने कहा- हमारे ढाबे को बदनाम करने की हो रही है साजिश
दिल्ली कानपुर हाईवे पर सचेड़ी क्षेत्र में सागर ढाबे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद खाद्य विभाग की टीम गुरुवार रात 10:00 बजे ढाबे पर जांच करने पहुंची और वहां पर खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित किया। दुकान मालिक का कहना है कि उसके ढाबे को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। वीडियो में बगल में रखी बाल्टी नहीं दिख रही जबकि उसी से आटा गुथा जा रहा था।