कानपुर: बजरिया थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में एक दुकान में लगी आग, बगल के अपार्टमेंट में लोग धुएं में फंसे
बजरियाथाना क्षेत गुरुवार रात 10 बजे एक दुकान में आग लग गई।आग की वजह से अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर तक धुआं पहुंच गया। इससे वहां रहने वाले लोग 9 लोग अंदर फंस गए। एक महिला जान बचाने के लिए कूद गई। उसे चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सीढ़ी की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया