कानपुर: कानपुर की नौबस्ता गल्ला मंडी में लगी भीषण आग, 10 गोदाम जलकर खाक, 12 से ज्यादा दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
नौबस्ता गल्ला मंडी में गुरुवार रात 11:00 बजे अचानक भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग में विकराल रूप ले लिया और 10 गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।लोगों ने तुरंत दमकल को सूचना दी सूचना पर 12 से ज्यादा फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग से व्यापारियों का लाखों का नुकसान हो गया है