📍 भीलवाड़ा में ‘मामा गैंग’ का खुलासा
बनेड़ा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 2080 मीटर हाई ट्रांसमिशन तार, अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए, बरामद किया गया। वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और बोलेरो पिकअप भी जब्त।
पुलिस के अनुसार गैंग सैटेलाइट मैप से सुनसान इलाकों की रेकी कर ट्रांसमिशन लाइन के तार काटकर चोरी करता था। आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी: महेन्द्र काजला, राकेश रोलाण, संदीप लाम्बा, नितिन सैन, राकेश कुमार स्वामी, महिपाल जाट और मनोज कुमार यादव।
#भीलवाड़ा #BhilwaraNews #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews MaaamaGang PoliceAction HarPalBharat HarPalBharatNews