कटकमदाग: दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति विकास कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मृतका की मां राधा देवी ने शिकायत दर्ज कर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना तथा हत्या का आरोप लगाया था।