पहाड़ी: ऑनलाइन होम लोन के नाम पर ठगी करने वाले दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
गोपालगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन सहयोग के तहत सोमवार शाम 5 बजे कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन होम लोन दिलाने के बहाने ठगी करने के मामले में दो वांछित आरोपियों को दस्तयाब किया है।पुलिस ने आरोपी अब्बास पुत्र हुसैन और अरबाज पुत्र अब्बास,निवासी पथराली,जिला डीग को मध्यप्रदेश के दमोह जिले की पथरिया थाना पुलिस को सुपुर्द किया।दोनों आरोपी धोखाधड़ी के मामले में वांछित थे।