भागलपुर के नए सिटी एसपी अतुलेश झा ने पदभार संभालते ही आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे वे नाथनगर के नरगा चौक पहुंचे और वहां शांति समिति के सदस्यों व स्थानीय लोगों से मुलाकात की।