छतरपुर जिले के लवकुशनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे को जन्म दिया। नवजात के जन्म की खबर फैलते ही अस्पताल में उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। डॉक्टरों के मुताबिक, यह मामला जुड़वां भ्रूण के अधूरे विकास से जुड़ा है। गर्भ में दो भ्रूण विकसित हो रहे थे, लेकिन चिकित्सीय जटिलता के कारण दूसरा भ्रूण पूरी तरह विकसित नहीं हो सका और उसके हाथ-पैर मुख्य बच्चे के शरीर से जुड़े रह गए। जन्म के समय बच्चे का वजन करीब 3 किलो बताया गया है। फिलहाल डॉक्टर नवजात की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अतिरिक्त अंगों को सर्जरी के जरिए अलग किया जा सकता है या नहीं, इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह ली जा रही है। बच्चे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
#chhatarpurnews #newborn
Jalaun, Jalaun | Aug 23, 2026