उरई के वार्ड नंबर 6 में जलभराव का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी जालौन।
जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जलभराव और नहर की स्थिति का किया निरीक्षण।
डीएम ने नहर विभाग के अधिकारियों को जलभराव का पानी जल्द निकालने के दिए निर्देश।
डीएम ने कहा—पंपिंग सेट लगाकर जल्द से जल्द जलभराव का पानी निकाला जाए।
मौके पर तीन पंपिंग सेट लगाकर खेतों से आया पानी नहर में डाला जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान नहर के डायवर्ट होने और जगह-जगह कटाव के चलते नहर के ओवरफ्लो होने की जानकारी सामने आई।
खेतों का पानी नहर में आने से बढ़ी जलभराव की समस्या।
नहर के आसपास अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम ने अपर जिलाधिकारी को दिए निर्देश।
नहर को पक्का कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश।
डीएम ने अधिकारियों को जल्द जलभराव खत्म कर क्षेत्र की व्यवस्थाएं सुचारू कराने के निर्देश दिए।
मौके पर अपर जिलाधिकारी, नहर विभाग के अधिकारी और नगर पालिका ईओ रहे मौजूद।
जालौन के उरई नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 का मामला।
Jalaun, Jalaun | Aug 23, 2026