लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार स्थित क्यूल नदी में आगामी 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार की दोपहर 12:15 बजे यज्ञ कमेटी द्वारा क्यूल नदी तट पर यज्ञ मंडप सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए देखा गया।