पटियाली: सिढपुरा पुलिस ने खजुरा मार्ग से सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
कासगंज के थाना सिढपुरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनुज सिंह उर्फ रोहन निवासी ग्राम खजुरा को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना सिढपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 94/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। कार्रवाई थानाध्यक्ष जीत कुमार के नेतृत्व में की गई।