मोहड़ा: जोता गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया
Muhra, Gaya | May 14, 2026 मोहड़ा प्रखंड के सारसु पंचायत अंतर्गत जोता गांव में गुरुवार को उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन मोहड़ा प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि बलिराम कुमार, सारसु पंचायत की मुखिया बिमला देवी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कजुर मोहड़ा की चिकित्सा पदाधिकारी सह प्रभारी विजया राज लक्ष्मी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।