थरथरी: चंडी प्रखंड के हसनी व तुलसीगढ़ पंचायत में लगा सहयोग शिविर
चंडी प्रखंड में मंगलवार की सुबह 10 बजे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हसनी और तुलसीगढ़ पंचायत में लगाया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के काउंटर स्थापित किए गए थे। शिविर में बिजली, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य, राजस्व और आंगनवाड़ी सहित अन्य कार्यों से संबंधित कुल 108 ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए गए।