करैरा पुलिस ने 315 बोर के देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ युवक को पकड़ा
करैरा। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करैरा थाना पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करैरा हाईवे रोड स्थित गैस गोदाम के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सनी प्रजापति पुत्र जरदान प्रजापति, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, सब्जी मंडी के पास, करैरा रोड, भितरवार, थाना भितरवार, जिला ग्वालियर बताया।
पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसकी कमर के पीछे पेंट में 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। हथियार का लाइसेंस मांगने पर आरोपी द्वारा लाइसेंस नहीं होना बताया गया।
पुलिस ने कट्टा एवं कारतूस जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 692/26, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिंह छावई एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।