बड़ी सादड़ी। पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बांसी में महात्मा गांधी नरेगा के तहत चारागाह में तलाई निर्माण कार्य का लोकपाल अभिषेक सोनी ने औचक निरीक्षण किया। भीषण गर्मी में श्रमिकों के लिए छाया, शीतल पेयजल जैसी समुचित व्यवस्थाएं देखकर उन्होंने संतोष जताया।