शामली: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ, साथ ही किया सम्मानित
Shamli, Shamli | Aug 15, 2026 शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शामली पुलिस लाइन में एसपी एनपी सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान एसपी ने पुलिस अफसरों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलाई तथा उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। आपातकालीन सेवाओं में सराहनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मी भी विशेष रूप से सम्मानित किए गए।