चित्तौड़गढ़: लोठियाना मार्ग पर नाकाबंदी तोड़ने के दौरान कार पत्थर से टकराई, 316 किलो डोडा चूरा के साथ नसीराबाद के 2 लोग पकड़े गए
पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 316 किलो डोडा चूरा बरामद कर क्रेटा कार जब्त की। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लोठियाना मार्ग पर नाकाबंदी में उक्त सफलता मिली.