टोंक: पीएम श्री स्कूलों में साल में दो बार होगा बाल मेला, टोंक के 16 स्कूलों को मिले 4.80 लाख
जिले के 16 पीएम श्री स्कूलों की बाल वाटिकाओं में बच्चों के लिए साल में दो बार बाल मेले आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने प्रदेश के 639 पीएम श्री स्कूलों के लिए 1 करोड़ 91 लाख 70 हजार रुपए की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। टोंक के स्कूलों के लिए इसमें 4.80 लाख रुपए शामिल हैं।