बैतूल: खेत में काम कर रहे 60 वर्षीय किसान पर जंगली सूअर का हमला, गंभीर घायल
रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फांड़का में खेत में काम कर रहे 60 वर्षीय किसान पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। हमले में किसान रूपलाल भन्नारे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ की दो उंगलियां फैक्चर हो गईं, जबकि चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।