घोड़ाडोंगरी: खामलपुर गांव में मवेशी से टकराई बाइक, दो लोग गिरकर हुए घायल
खामलपुर गांव में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक बाइक मवेशी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गिरकर घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार खामलपुर गांव में एक बाइक मवेशी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग मंगू उइके और रामशंकर उइके गिरकर घायल हो गए।