Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
image
image
image
image
image

कलेक्टर श्री यादव ने लक्ष्मणकुटी, महंतपुर एवं सद्गुवां क्षेत्र का लिया जायजा == अनियमितता एवं लापरवाही पर एक शिक्षक निलंबित === सद्गुवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र 9 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाये जाने पर 3-3 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये == आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता अनुपस्थित मिलने पर परियोजना अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस == मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी सोकॉज नोटिस जारी == जिले में शासकीय कार्य अपने समय पर सम्पन्न होते रहें इसी उद्देश्य को लेकर कलेक्टर लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे है तथा प्रशासनिक गतिविधियों में जहां लापरवाही बरती जा रही है, इस बात का आंकलन भी कर रहे है। इसी क्रम में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज प्रात: 9 बजे आकस्मिक रूप से भ्रमण पर निकले। इस दौरान अनियमितता, लापरवाही पर एक शिक्षक निलंबित और सदगुवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुपस्थित पाये जाने पर 3-3 दिवस का वेतन काटने और आंगनबाड़ी केन्द्र महंतपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता अनुपस्थित पाये जाने पर सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, परियोजना अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सोकॉज नोटिस जारी किये गये है। अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री यादव प्रात: 10.35 बजे सद्गुवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे यहां पदस्थ डॉक्टर सहित 9 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। कलेक्टर श्री यादव ने सभी 9 चिकित्सकों एवं स्टॉफ का 3-3 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये। इसी तरह पीएम श्री शासकीय एकीकृत हाई स्कूल लक्ष्मणकुटी में कक्षा दसवीं के क्लास रूम पहुंचे यहां छात्रों को टाईम टेबिल की जानकारी नहीं थी, छात्राओं की संख्या14 थी, यहां 14 शिक्षक पदस्थ हैं। कलेक्टर श्री यादप ने टाइम टेबिल प्रदर्शन और छात्रों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। प्राथमिक शाला लक्ष्मणकुटी में 02 शिक्षक पदस्थ है। 4 बच्चे उपस्थित थे। शिक्षिकाएं अपना टेबल वर्क में व्यस्त थीं। कलेक्टर ने बच्चों से चर्चा की अध्यापन कराया, नोटबुक में बच्चों ने जो लिखा था वह चैक नहीं किया गया, 02 दिन पूर्व का होमवर्क था। कलेक्टर श्री यादव ने प्रतिदिन कॉपी चैक करने के निर्देश दिये तथा कार्य संतोष जनक नहीं पाये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की । भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री यादव ने शासकीय प्राथमिक शाला महंतपुर का प्रात 9.40 बजे जायजा लिया। यहां 02 शिक्षक पदस्थ थे, प्रधानाध्यापक संजीव ठाकुर उपस्थित पाये गये, शिक्षक प्रदीप बिल्थरे अनुपस्थित मिलने पर निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र महंतपुर का भी जायजा लिया। सहायिका मालती अहिरवार उपस्थित मिली, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता कविता राज अनुपस्थित थीं एक भी बच्चा केन्द्र पर नहीं था। कलेक्टर श्री यादव ने कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये। #Damoh

37 views | Damoh, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

MORE NEWS

नगरपालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी से अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने पठानी मोहल्ला से निकाला पैदल जुलूस, न्यायालय के समक्ष किया पेश

दमोह। नगरपालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) एवं कर्मचारियों के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा एक-एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 को सीएमओ राजेंद्र लोधी की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना में मिर्जा सरफराज बेग और मिर्जा शहजाद बेग के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद दोनों आरोपी लगातार पुलिस से बचते रहे।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देश पर गठित टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायालय में पेश कर उन्हें जिला जेल दमोह भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी पठानी मोहल्ला निवासी मिर्जा सरफराज बेग और मिर्जा शहजाद बेग हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नगरपालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी से अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने पठानी मोहल्ला से निकाला पैदल जुलूस, न्यायालय के समक्ष किया पेश दमोह। नगरपालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) एवं कर्मचारियों के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा एक-एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 को सीएमओ राजेंद्र लोधी की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना में मिर्जा सरफराज बेग और मिर्जा शहजाद बेग के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद दोनों आरोपी लगातार पुलिस से बचते रहे। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देश पर गठित टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायालय में पेश कर उन्हें जिला जेल दमोह भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी पठानी मोहल्ला निवासी मिर्जा सरफराज बेग और मिर्जा शहजाद बेग हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Damoh, Damoh | Jun 19, 2026

जिला न्यायालय परिसर में हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 कट्टा व 3 चाकू जब्त सहित 2 कारतूस बरामद

कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के समक्ष किया पेश

दमोह। जिला न्यायालय परिसर में बीते दिन बड़ी वारदात की आशंका के बीच कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक न्यायालय परिसर में हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार संदिग्धों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन बटनदार चाकू, एक देशी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जब्त हथियारों की कुल कीमत करीब 37 हजार रुपए बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में बिलबरी मोहल्ला निवासी आरोपी सुमित पिता दिनेश रैकवार (20), लोको निवासी शैलेन्द्र पिता जीवनलाल रैकवार (22), कचौरा निवासी रोहन पिता सूरज विश्वकर्मा (21) तथा एक नाबालिक अपचारी बालक शामिल है। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में कोतवाली TI मनीष कुमार सहित पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला न्यायालय परिसर में हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 कट्टा व 3 चाकू जब्त सहित 2 कारतूस बरामद कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के समक्ष किया पेश दमोह। जिला न्यायालय परिसर में बीते दिन बड़ी वारदात की आशंका के बीच कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक न्यायालय परिसर में हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन बटनदार चाकू, एक देशी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जब्त हथियारों की कुल कीमत करीब 37 हजार रुपए बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में बिलबरी मोहल्ला निवासी आरोपी सुमित पिता दिनेश रैकवार (20), लोको निवासी शैलेन्द्र पिता जीवनलाल रैकवार (22), कचौरा निवासी रोहन पिता सूरज विश्वकर्मा (21) तथा एक नाबालिक अपचारी बालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में कोतवाली TI मनीष कुमार सहित पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Damoh, Damoh | Jun 19, 2026

मानस भवन में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया गया तथा नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

मानस भवन में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया गया तथा नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

सदगुवा स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही, औचक निरीक्षण में 10 में से एक भी कर्मचारी नहीं मिला उपस्थित

कलेक्टर ने जताई नाराजगी, कार्रवाई के दिए निर्देश

पथरिया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के द्वारा आज गुरुवार दोपहर 12 बजे पथरिया विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदगुवा का औचक निरीक्षण किया गया। जहां गंभीर लापरवाही उजागर हुई। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर पदस्थ 10 कर्मचारियों में से एक भी कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं मिला। स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की सामूहिक अनुपस्थिति देखकर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को होने वाली असुविधा पर भी चिंता जताई गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

सदगुवा स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही, औचक निरीक्षण में 10 में से एक भी कर्मचारी नहीं मिला उपस्थित कलेक्टर ने जताई नाराजगी, कार्रवाई के दिए निर्देश पथरिया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के द्वारा आज गुरुवार दोपहर 12 बजे पथरिया विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदगुवा का औचक निरीक्षण किया गया। जहां गंभीर लापरवाही उजागर हुई। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर पदस्थ 10 कर्मचारियों में से एक भी कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं मिला। स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की सामूहिक अनुपस्थिति देखकर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को होने वाली असुविधा पर भी चिंता जताई गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Damoh, Damoh | Jun 18, 2026